फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभागीय प्रतियोगिता में मेजबान का दबदबा

Mon, 01 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान (झांसी संभाग) ने सरस्वती शिशु मंदिर, केन पथ में कला पर्व का आयोजन किया। अधिकांश प्रतियोगिताओं में मेजबान स्कूल के छात्र-छात्राएं अव्वल रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बांदा, महोबा व चित्रकूट जिले के सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर व सभी शिशु मंदिरों के 265 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

कला, गीत, लोक नृत्य, भाषण, एकांकी नाटक, रंगोली, मेहंदी, काव्य पाठ और वादन प्रतियोगिताएं हुईं। लोक नृत्य, ढोलक, नाल, तबला वादन और हारमोनियम, काव्य पाठ व एकांकी में मेजबान स्कूल के प्रतिभागी अव्वल रहे।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में अनिल कुमार खरे, आरएसएस नगर संचालक केशनी प्रसाद मिश्रा, अंजनी कुमार खरे, जगदीश सिंह पटेल, सभाजीत सिंह, डा.अमिता सिंह, सरजू प्रसाद शामिल रहे।

झांसी संभाग निरीक्षक रामआधार शुक्ल ने बताया कि संकुल स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं प्रांत स्तरीय कला पर्व प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

इसका आयोजन जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, कानपुर में होगा। बाल कल्याण समिति जिलाध्यक्ष मइयादीन सोनी, मंत्री महेंद्र भटनागर, शिशु मंदिर प्रबंधक रामकिशोर शिवहरे, मनोज पुरवार, प्रधानाचार्य अमिता सिंह, गया प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी ने आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें