फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान टीम के हाथों मुरादाबाद पराजित

Wed, 19 Oct 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
वालीबाल प्रतियोगिता में बनारस और गोरखपुर के बीच मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर बालक वर्ग में चित्रकूटधाम मंडल ने मुरादाबाद मंडल को पराजित किया। जूनियर बालिका वर्ग में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज समेत मुरादाबाद व अलीगढ़ मंडल की टीमें विजेता रहीं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में फैजाबाद मंडल ने बरेली मंडल को 25-9 व 25-11 से पराजित किया। एक अन्य मैच में लखनऊ स्पोर्ट्स टीम को अलीगढ़ टीम के न आने पर वाक ओवर मिला। उधर, चित्रकूटधाम मंडल व मुरादाबाद के बीच मुकाबले में चित्रकूट मंडल टीम ने शुरू से दबाव बनाते हुए मुरादाबाद मंडल को 25-9 व 25-17 के अंतर से हरा दिया। आगरा मंडल ने सहारनपुर को 25-21, 25-21, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने फैजाबाद मंडल को 31-29 व 25-23, इलाहाबाद ने लखनऊ मंडल को 25-19, 25-15, गोरखपुर मंडल ने वाराणसी को 26-24, 17-25, 25-16, गोरखपुर स्पोर्ट्स टीम ने देवीपाटन मंडल को 25-9, 25-15 के अंतर से शिकस्त दी।  
विज्ञापन



जूनियर बालिका वर्ग में गोरखपुर स्पोर्ट्स टीम ने आगरा मंडल को 25-12, 25-12, मुरादाबाद ने इलाहाबाद मंडल को 23-25, 25-19 व 25-11, बरेली मंडल ने वाराणसी को 20-25, 25-13, 25-14 और अलीगढ़ मंडल ने फैजाबाद मंडल को 25-16, 16-25, 15-25 के अंतर से हराया। अंडर-14 (बालक वर्ग) में इलाहाबाद मंडल ने अलीगढ़ को 26-24, 25-22, मुरादाबाद मंडल ने  फैजाबाद को 25-22 व 25-13, आगरा मंडल ने लखनऊ को 25-12 व 25-12, गोरखपुर स्पोर्ट्स टीम ने कानपुर मंडल को 25-9 व 25-5 और गोरखपुर मंडल ने वाराणसी को 29-27 व 25-14 से हराया। निर्णायक मंडल में शिवकुमार गुप्ता, रोहित शुक्ला, वीरेंद्र चंदेल, राजेश सिंह, सबल सिंह चौहान, आशुतोष शुक्ला शामिल रहे। कृषि विश्वविद्यालय निदेशक नंद किशोर वाजपेयी, डीआईओएस (वाराणसी) मोहम्मद इब्राहीम, सीओ सिटी राकेश कुमार, सीरजध्वज सिंह, डीआईओएस हिफजुर्रहमान व आयोजक आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, पूर्व एपीओ गजराज सिंह, ज्योति यादव, सत्येंद्र गुप्ता, मंगल सिंह समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें