फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए सजाई रंगोली

Wed, 19 Oct 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
प्रतियोगिता में रंगोली सजातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में मेजबान आर्यकन्या इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। जीजीआईसी को दूसरा और फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज को तीसरा स्थान मिला। इन सभी को शील्ड इत्यादि देकर पुरस्कृत किया गया। बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसके लिए प्रतिभागी छात्राओं को ‘हमारा मत हमारा अधिकार’ विषय निर्धारित किया गया था। साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने आदि के लिए रंगोली से संदेश देकर प्रेरित करना था। आर्य कन्या, ओमर वैश्य, फात्मा गर्ल्स और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां सजाई।
विज्ञापन


ओमर वैश्य बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक कुमकुम माथुर, दीप्ति गुप्ता व प्रकाश राव रहे। अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता, एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह, डीआईओएस हिफुजर्रहमान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम नारायण उपस्थित रहे। आर्य कन्या की प्रबंधक शमीम बनो ने छात्राओं को पुरस्कार दिए। फातिमा गर्ल्स इंटर काजेल प्रधानाचार्य राफिया खान समेत शिक्षिका प्रमोद कुमारी, अजरा, शाइस्ता सिद्दीकी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें