फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की सेहत सुधरी, नए बेड लगे

Sat, 09 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्य सचिव के भ्रमण ने जिला अस्पताल की सेहत भी कुछ दिन के लिए सुधार दी है। अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण की संभावना से सहमे अफसर अस्पताल को सजाने-संवारने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


वार्डों से खटारा बेड हटाकर 10 नए बेड डाल दिए गए हैं। गद्दे और चादर बदल गए हैं। मुख्य सचिव के 13 जनवरी को आने तक चार दिन अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहेंगी।

शनिवार से ही जिला अस्पताल को संवारने का काम शुरू हो गया। स्टोर से नए पलंग निकाल कर वार्डों में रखे गए हैं और वार्डों से पुराने पलंग हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


जगह-जगह सफाई हो रही है। वार्डों में लगे गर्म हवा फेंकने वाले ब्लोवर दुरुस्त किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एसएन गुप्ता ने भी स्वीकारा कि इंतजाम मुख्य सचिव के भ्रमण के मद्देनजर हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वाटर टैंक और टंकियां साफ कराई गई हैं। बेडों की चादर बदली हैं। डाक्टरों और स्टाफ को खबरदार किया गया है कि मरीज और तीमारदारों से अच्छी तरह से पेश आएं।

बाहर की दवाएं डाक्टर हरगिज न लिखें। शनिवार को सीएमएस ने तैयारियों को लेकर डाक्टरों के साथ मीटिंग की। इसमें डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. टीआर सरसैय्या, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें