फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक खराब होने से हाईवे पर लगा साढ़े पांच घंटे जाम

विज्ञापन
बांदा-नरैनी मार्ग पर गिरवां में जाम में फंसे वाहन। - फोटो : बांदा-नरैनी मार्ग पर गिरवां में जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। बांदा-नरैनी हाईवे पर गुरुवार सुबह मौरंग लदा एक ट्रक बीच रोड में खराब हो गया। इससे करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में स्कूली वाहन व एंबुलेंस भी फंसी रही। करीब पांच घंटे तक वाहनों का काफिला रेंगता रहा। पुलिस नहीं पहुंची तो जानकारी पर सीओ और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे मध्य प्रदेश की तरफ से मौरंग से ओवरलोड ट्रक गुजर रहे थे, तभी पेट्रोल पंप के पास अचानक एक ट्रक खराब हो गया। उसके पीछे लगे ट्रक चालकों ने सड़क से नीचे वाहन उतारकर निकलने का प्रयास किया तो वे भी फंस गए। करीब 10 बजे तक गिरवां से पैगंबरपुर और इधर चौराहे से कच्ची सड़क तक वाहनों की कतारें लग गईं। यहां तक की पैदल राहगीर भी बमुश्किल निकल सके। बांदा से नरैनी किसी काम से कार से जा रहे शरद व अमित तथा बाइक सवार सुजीत, राधा, अंबरीष,शिवम, रानू आदि ने बताया कि चार घंटे तक जाम में फंसे रहे।
आसपास कहीं पानी तक नहीं मिला। गिरवां पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां आए दिन जाम लगता है। इस बीच लोगों ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। वह काफी देर नहीं पहुंचे तो लोगों ने एसडीएम व सीओ को जाम से अवगत कराया। करीब 11 बजे एसडीएम नरैनी सत्य प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी व परिवहन विभाग के अधिकारी पहुंचे और पुलिस की मदद से वाहनों को निकलवाया। तब कहीं जाकर साढ़े 11 बजे वाहन आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें