फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल पर नहीं दिया गार्ड ऑफ आनर

Sun, 15 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सूबेदार राजेश सिंह के अंतिम संस्कार में जिला स्तरीय अधिकारियों के नदारद रहने और पैतृक गांव में गार्ड ऑफ आनर न दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने रोष जताया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान को अवगत कराकर रक्षा मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप कराने का अनुरोध किया है। नरैनी क्षेत्र के किधौली गांव निवासी राजेश सिंह की सियाचिन ग्लेशियर में चीन-पाक सीमा पर मृत्यु हो गई थी। शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ। देर शाम कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल भी गांव पहुंचा।

इसमें शामिल कांग्रेस प्रदेश सचिव साकेत बिहारी मिश्र और जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर शहीद को गार्ड ऑफ आनर दिया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शव के साथ आए सैनिकों के पास संगीनें नहीं थीं। प्रतिनिधि मंडल में पंकज मिश्र, संतोष सिंह, राजबहोर शिवहरे, संतोष कुमार द्विवेदी, श्रीप्रकाश शुक्ल और संदीप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें