फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से दूल्हे के चचेरे भाई की दबकर माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। चचेरे भाई की शादी से एक दिन पहले ट्रैक्टर से सामान लाते समय ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर रोहित पटेल (20) के ऊपर चढ़ गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

साथी गांव निवासी बबलू पटेल ने बताया कि भतीजे रबी की मंगलवार को शादी है। सोमवार को मायन (मंडप) में आए रिश्तेदारों और व्यवहारियों को खाना खिलाया जा रहा था। इसी की तैयारी के लिए उनका बेटा रोहित परिजनों और साथियों के साथ ट्रैक्टर से सामान लेकर घर पहुंचा। दरवाजे के सामने बने रैंप से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर का पहिया रोहित के ऊपर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रोहित दो भाइयों में बड़ा था।
बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पिता की ओर से ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से हादसा होने की तहरीर लिखित में दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें