बांदा/बबेरू/नरैनी/अतर्रा। कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर किसानों की समस्याएं बताई। कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों को बिजली, खाद और बीज नहीं दे पा रही है।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अफसाना शाह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कार्यालय में बैठक की। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया कि खरीफ की फसल की बोआई चल रही है। भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। इस समय किसानों को न खाद मिल रही है और न ही बिजली। अन्ना मवेशियों से किसान परेशान हैं।पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार लालू दुबे, राजबहादुर गुप्ता, अशोक चौहान, केपी सेन. अशोक वर्धन कर्ण, पवन देवी कोरी आदि मौजूद रहे।
बबेरू संवाद
के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरि के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार राहुल गौरव के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। पूर्व प्रधान कुबेर सिंह पटेल, आदित्य स्वरूप पांडेय, रामस्वरूप पटेल उमाशंकर ,वेद प्रकाश, सत्येन्द्र आशीष ,रामकिशन यादव सुरेश कुमार शामिल रहे।
नरैनी संवाद
के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार बाल्मीकि की अगुवाई में रमेशचंद्र कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, उमाकांत चतुर्वेदी, मोहम्मद निसार, राम जी, रामनारायण प्रजापति आदि कांग्रेसियों ने ज्ञापन में किसानों की समस्याएं गिनाईं।
अतर्रा संवाद
के मुताबिक जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुरानी तहसील से नारेबाजी करते हुए नई तहसील पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, डॉ. संजय द्विवेदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई, मो. इदरीश, संतोष द्विवेदी, रमेश साहू, शिवाकांत मिश्रा भी शामिल रहे।ले