फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर पहुंची छात्रा फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बदौसा। स्कूल से घर आई छात्रा ने सोमवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

उधर, अलग-अलग घटनाओं में किशोरी और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के भदइयां गांव में कंधीलाल यादव की पुत्री मनीषा (18) ने सोमवार की शाम कच्चे कमरे में बांस में दुपट्टा बांधकर गले में फंदा कस लिया।
घटना के वक्त घर पर छात्रा अकेले थी, जबकि परिजन खेत गए थे। देर शाम माता-पिता घर लौटे तो अंदर से दरवाजे बंद थे। मनीषा की छोटी बहन खपरैल के रास्ते अंदर गई और दरवाजे खोले। मनीषा फंदे पर लटक रही थी। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि मनीषा रामसजीवन इंटर कालेज, जबरापुर में कक्षा नौ की छात्रा थी। स्कूल से घर आने के बाद पुत्री ने आत्मघाती कदम उठा लिया। वजह नहीं पता लग पा रही।
रास्ते में परेशान किए जाने की बात भी सामने नहीं आई। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे। उधर, बबेरू नगर में कोमल ने किसी बात से नाराज होकर मंगलवार को दोपहर जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के सहिंगा गांव में अमरजीत ने मंगलवार को सुबह जहर खा लिया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। वहीं, अतर्रा ग्रामीण में रोहिषा ने गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अतर्रा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
करंट से किशोर की मौत
बबेरू। करंट से किशोर की मौत हो गई। मरका थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव निवासी सीताराम का बेटा सोनू (17) सोमवार को दोपहर घर में पंखा अपनी तरफ घुमा रहा था। तभी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव वापस घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें