फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में चेहरा खराब होने पर युवती फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव में शनिवार की देर शाम मिथिला पाल (18) पुत्री रामभवन खपरैल में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर झूल गई। कुछ देर बाद घर लौटी मां बिट्टन और बहन विमला को दरवाजे अंदर से बंद मिले। सूचना पर आया पिता खपरैल से होकर घर के अंदर पहुंचा। कमरे में मिथिला का शव फंदे पर लटका देख हल्ला मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि छह माह पहले गैस चूल्हा में खाना बनाते समय मिथिला कपड़े में आग लगने पर गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका लगभग दो माह इलाज चला। झुलसने पर आधा चेहरा काफी खराब हो गया था। तभी से परेशान रहती थी। बताया कि तीन दिन पूर्व छोटी बहन विमला की शादी के लिए रिश्ता तय करने मेहमान आए थे। इससे वह और परेशान हो गई। खाना आदि छोड़ दिया था। गुमसुम रहने लगी थी। काफी समझाया, लेकिन सब बेअसर रहा। वह तीन बहन व एक भाई में बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें