फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मजदूर पेशा पति के साथ दो माह पूर्व महाराष्ट्र चली गई युवती ने वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव यहां लाए जाने पर मायके वालों ने पति पर अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप लगाया है। मृतका गर्भवती बताई गई है। शादी पांच माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के महबरा गांव के दीनदयाल डेरा की सीता निषाद (18) शादी के बाद दो माह पहले अपने पति रामखिलावन के साथ महाराष्ट्र चली गई थी। वहां पति मजदूरी करता है। 2 अक्तूबर को वहां सीता ने फांसी से मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पति को सौंप दिया।
रविवार को पति शव लेकर यहां पैतृक गांव दीनदयाल का डेरा आया। मृतका सीता के मायके वालों ने आशंका जताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम का प्रयास किया। सोमवार को यहां अस्पताल में मृतका की बड़ी बहन कलावती ने बताया कि एक दिन पूर्व सुबह फोन पर उसकी सीता से बात हुई थी। आरोप लगाया कि पति ने गला दबाकर हत्या कर दी और फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि पति सीता पर अवैध संबंधों का शक करता था। इसी में उसकी हत्या कर दी। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर थाने को नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
कालिंजर थाना क्षेत्र के सिंघौटी गांव में अर्चना (19) पत्नी धीरेंद्र की ससुराल में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के चचिया ससुर रामबाबू पटेल ने बताया कि पति से किसी बात पर अनबन हो जाने पर रविवार को शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। उधर, मृतका के पिता जगदीश (छिघरिया) ने बताया कि अर्चना की शादी इसी वर्ष 19 फरवरी को हुई थी। पति अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर पुत्री ने आत्महत्या की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें