फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। युवती ने छज्जे से रस्सी से फंदा लगा लिया। बहन ने फंदे से लटके देखा तो परिजनों और मोहल्लेवासियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा निवासी रामऔतार ने बताया कि बेटी गोलू (18) ने शुक्रवार को सुबह घर के छज्जे से रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय मौजूद बहन बरीक्षा ने देखा तो शोर मचाकर मोहल्ले वालों को बताया। मोहल्ले के लोग रस्सी काटकर उसे सीएचसी लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, पत्नी मां कुसुमा हरियाणा में मजदूरी करने गई हुई है। वह घर से सुबह धान की बेड़ देखने खेत गया था। बेटी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया उसे नहीं पता। चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें