फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवती ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवती ने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी केता (22) ने बुधवार की शाम घर में जहर खा लिया। खेत से भाई और पिता घर पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ी मिली। उसे लेकर कमासिन सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बांदा लाते समय उसकी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
भाई दशरथ ने बताया कि वह दो भाई तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मां गुड़िया का डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है। पिता शिवचरन खेती करते हैं। आठ बीघा जमीन है। घटना के समय वह और पिता खेत में थे। एक भाई कामता बाहर कमाता है। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमासिन थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि घरेलू कहासुनी की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें