फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सादी मदनपुर ने गुगौली को 145 रनों से हराया

विज्ञापन
गजनी में विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते प्रधान व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी के गजनी गांव में गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुगौली व सादी मदनपुर टीमों के बीच खेला गया। सादी मदनपुर की टीम ने गुगौली को 145 रनों से हराया। अब्दुल कादिर ने 20 गेंदों में सर्वाधिक 68 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

तिंवारी ब्लाक की ग्राम पंचायत गजनी में 13 जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने प्रतिभाग कराया। गुरुवार को गजनी और सादी मदनपुर टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। ग्राम प्रधान शिवकरण यादव ने टॉस कराया। शादी मदनपुर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने 20 ओवर में 268 रन का स्कोर खड़ा किया।
अब्दुल कादिर ने 20 गेंदों में 68 रन बनाए। वहीं अनीश ने 24 गेंद में 49 रन,सलाउद्दीन ने 25 गेंद में 43 रन बनाए। गुगौली टीम 269 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए बल्लेबाजी सुरू की। 20 ओवर में पूरी टीम 123 रनों पर सिमट गई। हैदर ने 27 गेंद पर 43 रन बनाए। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी दहाई भी नहीं पार कर सके। ग्राम प्रधान ने अब्दुल कादिर को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही विजेता टीम को 16000 रुपये व उप विजेता रही गुगौली टीम को सात हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मैन ऑफ द सिरीज रहे शिवम सिंह को 2100 का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें