फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती ने खुद को जिंदा फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। ससुराल में युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जिंदा फूंक लिया। दो से तलाक के बाद युवती ने तीसरी शादी की थी। घटना की वजह घरेलू कलह बताई गई। चर्चा है कि भाई की शादी के लिए युवती गहने बनवाने की जिद कर रही थी। लॉकडाउन से तंगहाली झेल रहे पति के इनकार पर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव की तस्लीमुन उर्फ तस्लीम (36) पत्नी अली हुसैन ने शुक्रवार शाम घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने कंबल डालकर आग बुझाई और एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आए। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक मृत्यु से पूर्व तस्लीम ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 10 जून को उसके भाई की शादी है। गहने न बन पाने से दुखी होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उधर, पति अली हुसैन का कहना है कि दो बार तलाक होने के बाद वर्ष 2016 में तस्लीम ने उसके साथ तीसरी शादी की थी। बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में डेढ़ वर्षीय पुत्र की ठंड से मौत हो गई थी। अन्य कोई संतान न होने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। ग्वालियर से उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

वह मुंबई में सिलाई करता है। पत्नी की बीमारी के चलते चार माह से गांव में है। लॉकडाउन से कामकाज ठप होने से आर्थिक हालात भी अच्छे नहीं हैं। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गहने बनवाने को लेकर पति से विवाद हो गया था। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के चलते महिला द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें