फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बालिका समेत दो की मौत

Sat, 24 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। डेंगू के दो मरीजों की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। अतर्रा निवासी अजीत कुमार की दो वर्षीय पुत्री स्नेहा को कई दिन से बुखार था। प्राइवेट पैथालाजी जांच में डेंगू बताए जाने पर 22 सितंबर को उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह वहां उसकी मौत हो गई। उधर, कमासिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के बिनवठ गांव निवासी शिवकलिया (45) पत्नी गऊलाल यादव को लगभग 10 दिन से बुखार था। डेंगू की आशंका पर डाक्टरों ने तीन दिन पहले उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। उधर, मृतका का पुत्र महेश (25) व पुत्री गीता देवी (7) भी बुखार से ग्रसित हैं।

इसी गांव में पूनम देवी (11) पुत्री कुबेर यादव, रणवीर यादव (45) पुत्र रामऔतार, रामसेवक (60) पुत्र अवधेश सिंह, सुंदी देवी (55) पत्नी अयोध्या प्रसाद, गिल्ली देवी (35) पुत्री चुनुबाद भी बुखार से ग्रस्त हैं। ग्राम प्रधान डा.सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में छह माह से सफाई कर्मी नहीं है। गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियां बढ़ी हैं। बीडीओ कमासिन को लिखित रूप से सूचना देने के बाद भी सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं की गई। टीम लगाकर गांव में सफाई अभियान भी नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें