फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका पाक पीएम का पुतला

Sat, 24 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम का पुतला फूंकते भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कश्मीर में सैनिकों की शहादत पर आतंकियों और पाकिस्तान के विरुद्ध रोष जताया गया। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट तिराहे पर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
विज्ञापन


नगर उपाध्यक्ष शरदचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद पुतले को आग लगाई गई। शरदचंद्र ने कहा कि कश्मीर में सैनिकों पर हमले के लिए पाकिस्तान दोषी है। यह कायरता है और उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाक को आतंकी देश का दर्जा दिया जाना चाहिए।

नगर अध्यक्ष सलिल यादव ने भरोसा दिलाया कि इसका बदला भाजपा सरकार जरूर लेगी। प्रदर्शन में मोर्चा जिलाध्क्ष पुष्कर द्विवेदी ने पाक को आतंकी देश घोषित करने की मांग की। शशांक सिंह, राहुल सिंह, वैभव द्विवेदी, गोलू ओझा, समीर, हिमांशु इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें