फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए प्रजापतियों ने भरी हुंकार

Sun, 07 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा की प्रजापति गर्जना रैली में उपस्थित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। प्रजापति अधिकार जागृति गर्जना महारैली में समाज की सभी जातियों को गुलामी से मुक्त होकर हक के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वास्तविक अधिकार न मिलना ही प्रजापतियों के पिछड़ेपन का कारण बताया गया।
विज्ञापन


रविवार को निजामी पैलेस में आयोजित महारैली का आयोजन बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा एवं आफसूट संगठन ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा कि बहुजन समाज की सभी जातियों के अधिकारों में तीन फीसदी ब्राह्मणों का कब्जा है।

अधिकांश नौकरियों में ब्राह्मणाें का ही वर्चस्व है। माया-मुलायम ने अति पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि स्वजातीय नेताओं का चेहरा दिखाकर राजनैतिक दल समाज का वोट लेने का षड्यंत्र रचते आए हैं। अब समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


संदीप कुमार प्रजापति (फतेहपुर) व रामगोपाल (चित्रकूट) ने एकजुट होने को कहा। बामसेफ उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति (गोरखपुर) ने कहा कि हक के लिए सभी बहुजन जातियों को जनांदोलन करना होगा।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीप्रकाश प्रजापति, रूपनरायन प्रजापति, रामनरायन प्रजापति (हमीरपुर), दिनेश कुमार (औरैया), हरगोविंद प्रजापति (देवरिया) व छोटेलाल प्रजापति (महोबा) ने भी संबोधित किया। लवलेश प्रजापति, नत्थू प्रसाद, गनेश प्रसाद, रामप्रकाश, महावीर, शिवशंकर, गंगादीन, अवधेश प्रजापति, राधेश्याम, विश्वनाथ, श्यामबाबू प्रजापति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें