अतर्रा। नमकीन व्यापारी से हुई लूट के चौथे दिन पुलिस ने रेकी करने वाले चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद कानपुर भग गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। सीओ का कहना है कि एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
गुरुवार की रात कस्बे के मोहल्ला नरैनी रोड निवासी नमकीन व्यापारी कैलाशचंद्र कस्बा के ही किशन के साथ तगादा वसूली कर लौट रहे थे। रास्ते में शांतिधाम के पास पीछे से आए दो बाइक में पांच नकाबपोश लुटेरों ने कैलाश की बाइक में लात मार पीटने के बाद एक लाख 10 हजार रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए थे। घटना के चौथे दिन पुलिस टीम ने फरार चौथे आरोपी छोटू उर्फ अभिषेक गुप्ता निवासी पुरानी बाजार बदौसा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने व्यापारी की रेकी कर लुटेरों को जानकारी मुहैया कराई थी। घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा सक्रियता बढ़ने पर आरोपी छोटू उर्फ अभिषेक कानपुर भग गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया है।
इसके पहले घटना में शामिल तीन आरोपी क्रमशः बदौसा के टुकरी पुरवा निवासी अर्जुन गुप्ता, बरछा-ब निवासी अरुण कुमार सोनकर व बदौसा के बंगाली पुरवा निवासी अंकुल सेन को गिरफ्तार कर लूट की 48 हजार धनराशि भी बरामद किया था।
सभी आरोपी को सोमवार को जेल भेजा गया है। सीओ प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि नामजद समेत अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।