फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 24 घंटे से लगातार बारिश, मौसम में फिर पलटी मारी, तापमान गिरा

Sun, 08 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल एक बार फिर झमाझम बारिश से सराबोर हो गया। बीते 24 घंटे के दौरान मंडल में औसतन 38 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा 36 मिलीमीटर बारिश हमीरपुर में हुई।
विज्ञापन


बांदा में 20, महोबा में 25 और चित्रकूट में 19 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। देर रात तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी था। तापमान में भी नीचे गिरा। रविवार को तड़के से ही मौसम ने पलटी मारी। तड़के करीब ढाई बजे तेज हवाओं के बीच बादल छा गए। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। यह लगभग पूरा दिन होती रही।

इस बीच बांदा में अधिकतम तापमान 22 से दो डिग्री कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री रहा। हमीरपुर में अधिकतम तापमान पारा 20.2 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


 महोबा में अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 20.5 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चित्रकूट में अधिकतम पारा 3 डिग्री कम होकर 22.5 रहा। न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रविवार का अवकाश होने से स्कूली छात्र-छात्राओं और सरकार कर्मचारियों को बारिश की दुश्वारी नहीं झेलनी पड़ी।

बारिश ने बढ़ाई किसानों में चिंता
बांदा। बेमौसम की बारिश ने दलहनी फसलों के लिए बुरे दिन ला दिए। अच्छे दिन की उम्मीद लगाए किसानों के चेहरों पर हवाइयां उड़ रही हैं।

कृषि वैज्ञानिक डॉ.मुलायम सिंह का कहना है कि इस बारिश से चना व मसूर का करीब 50-60 फीसदी नुकसान हुआ है। मसूर पहले ही प्रभावित थी। अब इस बारिश से परागण नहंीं होगा। इससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। गेहूं में अभी खास नुकसान नहीं है। जहां बाली निकल रही है वहां कुछ नुकसान है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रह सकता है।

बारिश ने ध्वस्त कर दी बिजली आपूर्ति
बांदा। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर रविवार की मामूली बारिश फिर कहर बनकर टूटी। पानी की बूंदों से फीडर ब्रेक डाउन हो गए और तड़के से शहर भर की बत्ती गुल हो गई। भूरागढ़ फीडर में सब स्टेशन की डिस्क पंचर हो गई। लगभग 12 घंटे बाद तीसरे पहरे बिजली बहाल हुई।

उधर, बांदा फीडर, संकट मोचन फीडर, बांबेश्वर फीडर आदि भी फाल्ट में आ गए। लगभग पूरा दिन ही इन फीडरों से आपूर्ति बंद रही। ग्रामीण क्षेत्रों के जारी और पपरेंदा फीडर भी ट्रिप हो गए। गांवों में भी बिजली नहीं रही। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें