फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुयायियों को दिया अहिंसा का संदेश

Sun, 31 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कालेज में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की सभा में राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने अनुयायियों को अहिंसा का संदेश दिया। कहा कि मनुष्य अथवा जानवर समेत किसी भी जीव की हिंसा करना बहुत बड़ा पाप है।
विज्ञापन


अच्छे समाज की स्थापना के लिए आपस में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने, एक दूसरे का सम्मान करने और कुछ समय निकालकर भगवान की पूजा, इबादत की सलाह दी।

सभा में सभी को नशामुक्त व शाकाहारी बनने का संकल्प दिलाया। अध्यात्म के साथ धर्म-कर्म व लोक व्यवहार की सीख दी। उनके साथ टोली में शामिल जीतू भाई (अहमदाबाद), मेजर साहब सिंह (राजस्थान) ने भी संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, उमाशंकर गुप्ता, अनिल कुमार साहू, गंगा प्रसाद, शिवदास सिंह, देवनाथ सिंह, लक्ष्मण सिंह, छेदीलाल यादव, घनश्याम (महोबा), शंकर, रामहित सिंह, रामनारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें