फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन तीन माह की बच्ची को छोड़ गई मां

Sat, 21 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन जिला पुरुष अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर तीन माह की दुधमुंही बच्ची को मां छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर वार्ड के बाहर शाल में लिपटी पड़ी बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वहां मौजूद लोगों ने शाल हटाकर उसे देखा। नजदीक में दूध की बोतल पड़ी थी। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि परिजनों की तलाश की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट के यहां औपचारिकता के बाद बच्ची को गोद लेने के इच्छुक लोगों को सौंप दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें