बांदा। पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण में मंगलवार
को 414 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना होंगी। यहां 10 सुपर
जोनल व जोनल और 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे।
चौथे चरण में
बुधवार को बबेरू व कमासिन ब्लाक की 116 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
मंगलवार को बबेरू ब्लाक की 229 पोलिंग पार्टियां जेपी शर्मा इंटर कालेज,
बबेरू से मतदान केंद्रों को रवाना होंगी।
यहां 35 पोलिंग पार्टियां
रिजर्व में रखी जाएंगी। तीन जोनल, तीन सुपर जोनल और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट
निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। ब्लाक की 61 ग्राम पंचायतों में 864
प्रत्याशी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं। सदस्य के लिए 349 प्रत्याशी
चुनाव मैदान में हैं।
उधर, कमासिन ब्लाक की 55 ग्राम पंचायतों के
185 बूथों के लिए पोलिंग पोर्टियां पंडित केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय,
कमासिन से रवाना होंगी।
यहां 28 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में
रहेंगी। जिले के दूरवर्ती क्षेत्र में अति संवेदनशील 30 और अति संवेदनशील
प्लस 21 बूथों में सशस्त्र पुलिस तैनात रहेगी।
निगरानी के लिए दो
जोनल, दो सुपर जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बबेरू में
916 व कमासिन में 740 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।