फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 533 ने किया नामांकन

Thu, 08 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चुनाव के तीसरे चरण में अंतिम दिन डीडीसी के आठ वार्डों में 111 और बीडीसी के बिसंडा व नरैनी ब्लाक के वार्डों में 422 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अब डीडीसी प्रत्याशियों की संख्या 279 हो गई, जबकि दोनों ब्लाकों में बीडीसी प्रत्याशियों की संख्या 1014 पहुंच गई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को अंतिम दिन बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नरैनी व बिसंडा क्षेत्र के डीडीसी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

वार्ड-22 (नरैनी प्रथम) में 16, वार्ड-23 (नरैनी द्वितीय) में 22, वार्ड-24 (नरैनी तृतीय) में आठ, वार्ड-25 (नरैनी चतुर्थ) में आठ, वार्ड-26 (नरैनी पंचम) में 10, वार्ड-27 (बिसंडा प्रथम) में 17, वार्ड-28 (बिसंडा द्वितीय) में 10, वार्ड-29 (बिसंडा तृतीय) में 11 और वार्ड-30 (बिसंडा चतुर्थ) में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


अब वार्ड-23 में प्रत्याशियों की संख्या 44 पहुंच गई। वार्ड-22 में 41, वार्ड-26 में 32, वार्ड-25 में 23, वार्ड-24 में 27, वार्ड-27 में 39, वार्ड-28 में 25, वार्ड-29 में 22 और वार्ड-30 में 26 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं।

उधर, नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीसी के 129 वार्डों के लिए अंतिम दिन 13 काउंटरों में 224 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां उम्मीदवारों की संख्या 600 हो गई। आरओ अख्तर हुसैन, एसडीएम सुधीर कुमार और बीडीओ रामकिशुन आदि मौजूद रहे।

बिसंडा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत के 92 वार्डों के लिए अंतिम दिन 198 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अब यहां प्रत्याशियों की संख्या 414 हो गई। नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार और शुक्रवार को होगी।

चौथे चरण के लिए दूसरे दिन बुधवार को बीडीसी के 113 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। आरओ योगेश शुक्ला समेत 11 एआरओ ने नामांकन पत्रों की बिक्री की।

उधर, कमासिन ब्लाक में नौ काउंटरों में 115 नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें 67 पुरुष और 48 महिला प्रत्याशी हैं। बीडीओ पीएन द्विवेदी समेत आरओ व एआरओ उपस्थित रहे। यहां नौ अक्तूबर (सोमवार) व मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें