फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी की पांच और छात्राएं बीमार

Thu, 08 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बड़ोखर खुर्द में तीसरे दिन पांच और छात्राएं बीमार हो गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीम ने जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, सोमवार को भर्ती पांच छात्राओं का अभी जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


महोखर गांव स्थित आवासीय विद्यालय में सबसे अधिक सातवीं कक्षा की छात्राएं बुखार की चपेट में हैं। आठवीं कक्षा की एक छात्रा बुखार से पीड़ित है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जौरही की टीम ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

सातवीं कक्षा की छात्रा नासू (12) पुत्री रामकिशोर, कुसुमकली (15) पुत्री राम प्रताप वर्मा, सीमा (12) पुत्र श्रीराम और राजकुमारी (12) समेत आठवीं की छात्रा रीना (14) पुत्री राजेंद्र यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वार्डेन सुमन निगम व केयर टेकर अस्पताल में मौजूद रहीं।
विज्ञापन


उधर, सोमवार को बुखार और बेहोशी व चक्कर आने पर भर्ती कराई गई सातवीं कक्षा की छात्रा रोशनी, मोहिनी, प्रियांशी, श्वेता व चांदनी का तीसरे दिन जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सभी छात्राओं को अलग वार्ड में रखा गया है। छात्राओं के बीमार होने की खबर मिलने पर अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें