बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर छात्राओं को ऐतिहासिक फिल्म पिंजर दिखाई गई।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता व डॉ. सबीहा रहमानी ने ‘विभाजन की विभीषिका दिवस पर छात्राओं को विभाजन के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से संबंधित आडियो सुनवाए। इसके बाद ऐतिहासिक फिल्म ‘पिंजर’ दिखाई गई। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने छात्राओं को सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाने और राष्ट्रीय अखंडता को बनाए रखने की सीख दी।
एनएसएस की यशी द्विवेदी, अदिति अवस्थी, मन्नू शुक्ला, दुर्गा, प्रियांशी शुक्ला, श्रुति गुप्ता एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे । मेरा युवा भारत की ओर से ‘हर घर झंडा’अभियान को प्रोत्साहन देने के लिए आज भी सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था रही। (संवाद)
छात्रों को बताई विभाजन त्रासदी की कथा
फोटो25 - ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में शहीदों की याद में मौन रखे शिक्षक व छात्र। संवाद
फोटो 26 - बबेरू की जीजीआईसी में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी करतीं छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा/बबेरू। अतर्रा कस्बे के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आजादी के लिए शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी। छात्रों व शिक्षकों ने मौन रखकर देशभक्तों को नमन किया। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, लेकिन उसके एक दिन पूर्व 14 अगस्त को विभाजन के कारण असंख्य लोगों ने अपने प्राण गंवाए।
उधर, बबेरू के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं ने विद्यालय परिसर से पतवन गांव तक तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का महत्व बताया। प्रधानाचार्य तारा शर्मा, प्रिया पटेल, नीतू सिंह, अन्नपूर्णा, वंदना गुप्ता, अनिरुद्ध कुमार, मैयादीन सहित अन्य शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहे।