फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कमरे में किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 27 Sep 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के कमरे में किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी के आवाज देने पर जब वह नहीं निकला तो किराएदारों ने दरवाजा तोड़ा। वहां वह फंदे से लटका मिला। पत्नी आत्महत्या का कारण नहीं बता पाई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पिपरौंदा गांव निवासी प्रभुदयाल शुक्ला ने बताया कि उनके दामाद हेमंत तिवारी (35) अपने बच्चाें के साथ कई साल से बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा में मकान बनवाकर रह रहे थे। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह नशे में घर आए थे। यहां वह अपने कमरे में चले गए। उन्होंने साड़ी से कमरे में लगे पंखे से फंदा लगा लिया।
कुछ देर बाद पत्नी रक्षा उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने गईं तो कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर किराएदारों ने कमरे की खिड़की से झांका तो वह फंदे से लटका था। उसके बाद किराएदारों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतार लिया।
विज्ञापन

ससुर प्रभुदयाल ने बताया कि दामाद नशे का आदी थे। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गांव में पिता व उनके नाम खेती है। वह किसानी का कार्य करता था। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। नशे के आदी थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें