फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पानी में डूबने और मछलियों के काटने से हुई थी किसान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के किसान की पानी में डूबने और मछलियों के काटने से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई है। पुलिस की माने तो किसान नशे का आदी था घटना के समय उसका चश्मा गिर जाने से उसे दिखाई न देने के चलते वह तालाब में गिरा होगा।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी किसान विनोद सिंह (45) 28 नवंबर से अपने घर से लापता थे। 30 नवंबर की सुबह उनका शव खेत में बने तालाब में पानी के अंदर पड़ा मिला था। चेहरे पर नुकीले घाव थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था।
बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में पानी में डूबने और मछलियों के काटने से मौत की पुष्टि हुई है। किसान पावर का चश्मा लगता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में लड़खड़ाकर चश्मा गिरने से दिखाई नहीं दिया और वह मुंह के बल तालाब में गिर गया। तालाब की गहराई भी सात से आठ फीट है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें