फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किसान ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी खाने के लिए बुलाने गई तो खुदकुशी का पता चला।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी राजाबाबू यादव (45) ने शनिवार को दोपहर कच्चे घर के कमरे में लकड़ी की धन्नी से लुंगी का फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी राजरानी जब खाना खाने के लिए बुलाने गई तो देखा कि वह फंदे पर लटका था। भतीजे धर्मेंद्र ने पुलिस चौकी ओरन में सूचना दी। चौकी सह प्रभारी राम आधार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजाबाबू के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। बड़े पुत्र दीपक के अलावा सभी नाबालिग हैं। 10 बीघा खेती है।
विज्ञापन

पत्नी राजरानी ने बताया कि आंगन में पति के साथ सभी धान की ओसाई कर रहे थे। अचानक कहा कि थोड़ा आराम करने कमरे में जा रहा हूं। आप लोग भी काम खत्म कर खाना बना लेना। बताया कि चार-पांच माह पूर्व बिजली गिरने से 13 बकरियां खत्म हो गई थीं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व अन्य खर्चाें के लिए गांव के लोगों से थोड़ा बहुत कर्ज लिए हुए थे। इसको लेकर अक्सर परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें