बांदा। जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित टीम को एल्डर्स कमेटी ने प्रमाणपत्र सौंपे। संघ की मौजूदा टीम ने नई टीम को शुभकामनाओं के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया।
मंगलवार को मतदान और मतगणना के बाद देर रात नतीजे घोषित हुए थे। अध्यक्ष पद पर ब्रजमोहन सिंह और महासचिव राकेश कुमार सिंह निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार लखेरा (486 वोट) ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह (मटौंध) को 10 वोटों से हराया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रियांग्दा (523 वोट) ने दिनेश कुमार को 236 मतों से शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष में गंगा प्रसाद चतुर्वेदी विजयी हुए। उन्होंने संतोष कुमार को 268 मतों से हराया। संयुक्त सचिव (प्रशासन) में हेमलता 844 वोट लेकर सफल हुईं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार गुप्ता को 499 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) में प्रदीप कुमार भार्गव, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) में राजेंद्र सिंह यादव और सामान्य उपाध्यक्षों में विनोद कुमार तिवारी व अंकुर वाजपेयी शामिल हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष कुमार शुक्ला, राममिलन वर्मा, जौहरी प्रसाद कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, दिनेश निगम और विजय पाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी में धर्मपाल, प्रशांत कुमार कश्यप, दिनेश कुमार, आशीष कुमार शुक्ला, अर्जुन गुप्ता और प्रदीप गुप्ता को निर्विरोध चुना गया है।
बुधवार को अधिवक्ता संघ सभागार में एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष मिर्जा यावर हुसैन सहित सदस्य रामदयाल वर्मा, सुरेंद्र कुमार मिश्र, ब्रजराज सिंह परिहार और केदारनाथ यादव आदि ने प्रमाण पत्र सौंपे। अधिवक्ताओं की बैठक भी हुई। मौजूदा अध्यक्ष एजाज अहमद और महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने नई टीम को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। मौजूदा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हित में उनके सहयोग और सलाह से काम करेंगे।
The Elders Committee handed over the certificate to the new team of the Advocates Association- फोटो : BANDA