फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिन में तवे की तरह तपी धरती, शाम को हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
आंधी से टूटकर गिरा बिजली का टावर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिले में करीब सप्ताह भर से आग जैसी धधक रही धरती शनिवार को शाम तेज बारिश से कुछ ठंडी पड़ी। सुबह से 45 डिग्री तापमान के बीच लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। शाम पांच बजे अचानक मौसम बदला और 48 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलीं। कुछ ही देर में गरज के साथ झमाझम तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं से शहर में जगह-जगह लोगों के टीन-टप्पर उड़ गए। पेड़ टूटने और बिजली के पोल गिरने की भी जानकारी आईं। फिलहाल बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी सुकून मिला।
विज्ञापन

जनपद में सप्ताह भर से लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी से लोगों को जूझना पड़ रहा था। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.8 और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में सुबह सात बजे के बाद धूप के तेवर देख लोग घरों में कैद रहे। 11 बजे के बाद धरती तवा की तरह धधकी तो सड़कों पर बीरानगी छा गई। बाजार में भी सन्नाटा रहा। शाम पांच बजे के बाद अचानक धूप निकली रही और बूंदाबादी होने लगी। कुछ ही देर में 48 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इससे कचहरी के आसपास दुकान लगाए फुटपाथियों के छाते उड़ गए। दुकानों के टीन-टप्पर भी उड़े। लोग अनहोनी की आशंका से इधर-उधर, दुबक गए। कुछ ही देर बाद तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा का प्रकोप थमा तो गर्मी से जूझ रहे लोग बारिश में भींगने निकल पड़े। इनमें बच्चे-बड़े भी शामिल रहे। करीब आधा घंटे की बारिश ने गर्मी से काफी राहत दिला दी। सूर्य की तपिश से झुलस रहे लोगों के बदन को सुकून मिला। हालांकि बारिश बंद होने के उमस ने अपना असर दिखाया। उधर, बारिश की बाट जो रहे किसानों में काफी खुशी दिखी। वे गर्मी के साथ फसलों को लेकर भी चिंतित थे। बारिश होने के बाद अब वह धान की नर्सरी की तैयारी कर सकेंगे। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाहा ने शनिवार को करीब 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। लोग इसको लेकर विशेष सावधानी बरतें।
आम की फसल को तगड़ा नुकसान
बांदा। तेज आंधी व पानी ने भले ही लोगों को गर्मी से सुकून दिया हो, पर आम की बागवानी करने वाले किसानों को मायूस किया। शनिवार को शाम आई आंधी से आम पेड़ों से झर गए। उन्हें किसान बीनकर भरते रहे। गुरेह के किसान कमल ने बताया कि 25 हजार रुपये में आम के बाग का ठेका लिया था। आंधी ने पल भर में सब कुछ तबाह कर दिया। पूरा का पूरा आम बिछ गया है। अब यह औने-पौने दाम में बिकेगा। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में करीब दो सौ हेक्टेयर में आम की बागवानी हो रही है। बागवानों का इस आंधी से काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी, कई जगह टूटे पोल
बांदा। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पहले से ही पटरी से उतरी थी, शनिवार को बारिश हुई तो यह और बदहाल हो गई। शहर व ग्रामीण इलाकों में कई जगह बिजली के पोल गिरने से यहां करीब 100 गांवों की बत्ती कई दिनों के लिए गुल हो गई। वहीं शहर में नवाब टैंक के पास एचटी लाइन का पोल झुक गए। बारिश के बाद तिंदवारी रोड स्थित 220केवी सब स्टेशन से बिजली बंद कर दी गई। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक नहीं आई। इसके अलावा कई जगह तार टूट जाने की भी सूचनाएं मिलीं। इसके पहले सुबह से शहर के छोटी बाजार, मर्दननाका, कोतवाली रोड और अलीगंज सहित कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। अलीगंज में 11 हजार की लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें