The driver who left for Chitrakoot died after being struck by a train
- फोटो : BANDA
बांदा। दर्शन के लिए चित्रकूट जाने के इरादे से रेलवे स्टेशन आए 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कंचन पुरवा का पुत्तू पाल पुत्र रामआसरे पाल शुक्रवार को दोपहर घर से यह कहकर कि निकला कि चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहा है। कुछ देर बाद रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास ट्रैक पर किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ लोगों का कहना है कि ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। यात्रियों ने बांदा जीआरपी थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने के बाद मृतक के घरवालों को सूचना दी। साथ ही पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र मनोज ने बताया कि पिता पुत्तू पाल पूर्व में ट्रक ड्राइवर थे। कुछ दिनों से घर में ही रह रहा था। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है।
मटौंध थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी रामरतन (40) ने घरेलू कलह से तंग आकर गुरुवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में रविकरन (27) ने भी किसी बात पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब निवासी मुख्तार (22) ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, गिरवां थाने के खेरवा गांव की सरस्वती (6) पुत्री नीरज शुक्रवार की सुबह हमउम्र बच्चों के साथ तालाब नहाने गई थी। पैर फिसल जाने से तालाब में डूबने लगी। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मौजूद पिता ने तालाब में कूद कर बच्ची की जान बचाई।