फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बंद कमरे में डीएम और एसपी ने बच्ची के परिवार से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी से मौत के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी जे. रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। चिल्ला थाने में बंद कमरे में दोनों अधिकारियों ने तकरीबन ढाई घंटे तक वार्ता कर पीड़ित परिवार से संवेदना जताते हुए उनकी समस्याओं को जाना। पीड़ित परिवार की ओर से आर्थिक मदद की मांग की गई। जिलाधिकारी ने नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जे.रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल शुक्रवार को सुबह 11 बजे करीब चिल्ला थाने पहुंचे। उन्होंने मासूम बच्ची के माता-पिता और बाबा को थाने में बुलवाकर उनसे तकरीबन ढाई घंटे तक वार्ता की। वार्ता के दौरान पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना जताने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। चार्ज शीट को कोर्ट में दाखिल कर दो-तीन महीने में ही सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
इस बीच दोनों अधिकारियों को अपने बीच पाकर मासूम के माता-पिता ने आर्थिक मदद करने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने मासूम के माता-पिता से यह भी कहा कि अगर गांव के लोग और आप लोग उनका सहयोग करते तो वह बच्ची को और पहले बरामद कर लेते। इस मौके पर सीओ बबेरू सौरभ सिंह, चिल्ला थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी, एसएसआई रामदिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विवेचना हुई पूरी, लगी हत्या की धारा
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई मासूम के साथ दरिंदगी की घटना में शुक्रवार को विवेचना पूरी हो गई। चार्जशीट एक-दो दिन में कोर्ट में दाखिल की जाएगी। चार्जशीट में अब हत्या की धारा को शामिल किया गया है। इसके अलावा साक्ष्य के तौर पर आइस बाक्स, साइकिल, आरोपी सुनील निषाद के कपड़े आदि को शामिल किया गया है। साइकिल से बाक्स ले जाते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी विवेचना में शामिल किए गए हैं।
वर्जन...


शुक्रवार को जिलाधिकारी के साथ चिल्ला थाने में मासूम के परिजनों से बातचीत की गई है। परिजनों को आरोपी के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया गया है। पीड़ित परिजनों ने शासन से आर्थिक मदद की बात कही है। जिलाधिकारी ने इसमें नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। केस की विवेचना पूरी हो गई है। चार्ज शीट एक-दो दिन में न्यायालय में दाखिल की जाएगी। पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें