फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल से जिला स्तर तक बसपा में भारी उलटफेर

Tue, 12 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बसपा की मंडल स्तरीय बैठक मेें वरिष्ठ नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बसपा में उच्च स्तर से शुरू हुई उलटफेर अब मंडल और जिला स्तर पर आ गई है। मंगलवार को यहां चित्रकूटधाम मंडल स्तर की बैठक में चारों जिलाें के प्रभारियों समेत मुख्य जोन कोआर्डिनेटर और मंडल कोआर्डिनेटर घोषित किए गए। इन सभी को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया। यहां मैरिज हाल में आयोजित बैठक में चित्रकूटधाम और झांसी मंडलों के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। श्री नौशाद के साथ लालाराम अहिरवार दोनों मंडलों के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। राम किशोर वर्मा और लल्लू प्रसाद निषाद को चित्रकूटधाम मंडल का मुख्य जोन कोआर्डिनेटर घोषित किया गया है। मंडल जोन कोआर्डिनेटर मेें शिव दयाल रत्नाकर को चित्रकूट, अधिवक्ता बल्देव प्रसाद को बांदा, श्रीकेशन वर्मा को हमीरपुर और बाबूलाल अहिरवार को महोबा जनपद का प्रभारी बनाया गया है। निशात नबी और प्रताप सिंह लोधी हमीरपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। निशात हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र और प्रताप सिंह लोधी राठ विधानसभा क्षेत्र का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन


बांदा में मोहम्मद इदरीस, धीरज सिंह राजपूत, हरीराम कबीर बेदी और सत्येंद्र वर्मा जिला प्रभारी नियुक्त हुए हैं। इन्हें क्रमश: बांदा सदर, नरैनी, बबेरू और तिंदवारी विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व सौंपा गया है। चित्रकूट में अधिवक्ता कौशलेंद्र वर्मा और दरबारीलाल वर्मा जिला प्रभारी बनाए गए हैं। इन्हें क्रमश: कर्वी और मानिकपुर विधान सभा क्षेत्रों का जिम्मा दिया गया है। महोबा में राजेंद्र सोलंकी और कमलेश वर्मा जिला प्रभारी नियुक्त हुए हैं। राजेंद्र को महोबा सदर और कमलेश को चरखारी विधान सभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर ने यह भी बताया कि भाईचारा कमेटियां भी अब नए निर्देशों के तहत बनाई जा रही हैं। यह मंडल और विधान सभा स्तर पर गठित होंगी। बांदा में रामजियावन श्रीवास जिला महासचिव और शंभू दयाल प्रजापति कोषाध्यक्ष होंगे। जेपी सिंह राजपूत को नरैनी में राजपूत समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चित्रकूट के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह पटेल को पटेल भाईचारा समिति का मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। रामऔतार पंकज उनके साथ महासचिव होंगे। मंडलीय बैठक में चारों जिलों के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा (बांदा), रामलखन निषाद (चित्रकूट), राघवेंद्र वर्मा (हमीरपुर) और राजेश सिद्धार्थ (महोबा) समेत पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, किरन यादव, मधुसूदन कुशवाहा, जगदीश प्रजापति, संजय दीक्षित (हमीरपुर), अनिल अहिरवार (राठ), अरिमर्दन सिंह (महोबा), जगदीश गौतम (चित्रकूट) और मोहम्मद यार खां, रणजीत सिंह, जगभान वर्मा, परमलाल वर्मा, प्रेमचंद्र भारतीय, अजीज खां, अय्यूब खां, तोप सिंह सहित बसपा और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें