फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी हो गईं बेहोश

Fri, 16 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान अशोक लाट में बेहोश हुई आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का धरना बृहस्पतिवार को छठवें दिन भी चलता रहा। बड़ोखर ब्लाक अध्यक्ष विमला देवी की अध्यक्षता में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। मंडल अध्यक्ष नीलम वर्मा ने चेतावनी दी कि सरकार शीघ्र निर्णय नहीं लेती तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। प्रदर्शन के दौरान दो आगंनबाड़ी बेहोश हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष किरन सेठी की अगुवाई में आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने विकास भवन से अशोक लाट तक शांति मार्च निकाला और निर्धारित ड्रेस हरी साड़ी की होली जलाई। उधर, प्रदर्शन के दौरान शहर की सहायिका मंजू गुप्ता और महुआ ब्लाक की आंगनबाड़ी गुंजा देवी गर्मी, भूख और प्यास से बेहोश हो गईं। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मुन्नी, माधुरी, अन्नपूर्णा, ऊषा देवी, मिथलेश पटेल, कौशिल्या, रेखा, गायत्री, ममता, शोभा, शैल सिंह, रंजना श्रीवास्तव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें