फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 24 Jan 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल स्थल पर पड़ी बाइक व रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खप्टिहाकलां (बांदा)। रोडवेज बस की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जोरदार भिड़ंत में बाइक में आग लग गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बांदा-हमीरपुर राजमार्ग पर महाकालेश्वर मंदिर (खप्टिहकलां) के सामने तेजरफ्तार बाइक को बांदा की ओर से आ रही हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़े गए और आग लग गई।
विज्ञापन


बाइक सवार कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी महेंद्र सिहं उर्फ बउवा (35) पुत्र मलखान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उसके साथ बाइक में सवार हितेंद्र त्रिवेदी उर्फ छोटू (18) पुत्र दिलीप त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान, एसडीएम जेएन सचान व थानाध्यक्ष हरीशंकर सिंह घटना स्थल पहुंचे और घायल हितेंद्र को जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने जली बाइक व बस चौकी में खड़ी करा ली। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें