फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों की मौत

Tue, 19 Jan 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/पैलानी डेरा। फसल तबाही और कर्ज से बोझिल दो किसानों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इनमें एक किसान की पुत्री की शादी 31 जनवरी को है। मौत के बाद घर में मातम छा गया।
विज्ञापन


पैलानी तहसील क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी किसान अमर सिंह चंदेल (58) पुत्र भारत सिंह के नाम लगभग 30 बीघा जमीन है। सोमवार को दोपहर वह खेत गया था। वहीं दिल का दौरा पड़ गया। परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। रात को कानपुर के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बारिश न होने से पूरी जमीन परती पड़ी है। 31 जनवरी को पुत्री की शादी है। 25 को तिलक लेकर जाना था। दो साल से खेती में कुछ पैदा नहीं हुआ। इसी तनाव में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

एक अन्य घटना में पड़ेरी गांव निवासी राजाराम वर्मा (50) पुत्र रामकिशुन को सोमवार को शाम दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। रात को कानपुर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के नाम पांच बीघा जमीन है। तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, पैलानी शाखा का 60 हजार रुपये कर्ज है। खेती के सिवा कोई आमदनी का जरिया नहीं है। एसडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। लेखपाल को भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें