फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत

Tue, 10 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपने ही ट्रैक्टर में दबकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घटना में एचटी लाइन से झुलसे युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक राजाभइया निषाद (38) पुत्र भगवानदीन भाड़े पर खेतों की जुताई करता था। वह खुद ट्रैक्टर चलाता था। रविवार को शाम जसपुरा गांव में जुताई के बाद घर लौटते समय ट्रैक्टर पलटने से दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात को ही चिकित्सकों ने उसे कानपुर रिफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी चुनूबादी ने बताया कि मृतक के नाम तीन बीघा जमीन है। बंटाई में खेत लेकर और किराए में जुताई कर परिवार पालता था। अब ट्रैक्टर के कर्ज की किश्त भरना मुश्किल होगा।

एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर (झील का पुरवा) निवासी राजेश सिंह परिहार (35) पुत्र रामऔतार एक सप्ताह पहले पेड़ पर चढ़ते समय एचटी लाइन करंट से झुलस गया था। उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें