फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने बस्ती के बीच कर दिया शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
भुजरख गांव में ससुराल के सामने किया गया अंतिम संस्कार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी/बेंदा। थाना क्षेत्र के भुजरख गांव में पूनम (24) पत्नी संजय यादव की जहर से मौत का मामला गुरुवार को तूल पकड़ गया। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव वापस उसकी ससुराल भुजरख गांव ले गए और घर के सामने ही कंडों की चिता बनाकर अंतिम संस्कार करने लगे। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

आबादी और स्कूल के नजदीक शव का अंतिम संस्कार किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। प्रधान रामभवन शर्मा सहित ग्रामीणों ने विरोध किया और गांव के बाहर खेत में अंतिम संस्कार करने को कहा। विरोध कर रहे ग्रामीणों से पूनम के मायके पक्ष के लोग भिड़ गए।
तीखी नोंकझोंक हुई। सूचना पर बेंदा प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह व यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की मां मुक्कू देवी और भाई रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में मौजूद मायके पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने और ससुराल के सामने ही अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

अंतत: मायके पक्ष वालों ने ससुराल घर के सामने ही कंडों की चिता बनाकर पूनम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ससुराल पक्ष के पारिवारिक चाचा शिवकांत यादव ने पूनम की चिता को मुखाग्नि दी।
मृतका की मां का आरोप है कि सास और ननद ने मिलकर पुत्री पूनम को जहर खिलाकर मार डाला। मृतका का पति और ससुर मुंबई में है। घटना के वक्त ससुराल में ताला पड़ा था। सास और ननद नदारद थीं।
उधर, तिंदवारी थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। बस्ती में अंतिम संस्कार किए जाने की भी ग्रामीणों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें