फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित वृद्ध की बहू भी पॉजिटिव

विज्ञापन
डीआईजी आवास के पास निरीक्षण करते डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की 35 वर्षीय बहू भी संक्रमित पाई गई है। उसे मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसे मिलाकर जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया है। इनमें सक्रिय संक्रमितों की संख्या 13 है। शेष 23 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

बिसंडा क्षेत्र के बाघा गांव का वृद्ध 13 जून को पेट के मर्ज का इलाज कराने कानपुर गया था। वहां जांच के दौरान उसे कोरोना संक्रमित पाया गया। तब से वह मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है। उसके पूरे परिवार का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को पुत्रवधू की आई रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हालांकि वृद्ध की पत्नी व पुत्र सहित अन्य परिजन की रिपोर्ट निगेटिव है।
उधर, डीआईजी के कांस्टेबल ड्राइवर के ट्रूनेट मशीन में पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने जिला अस्पताल के सामने स्थित डीआईजी आवास सहित आसपास के इलाके को सील करके आवागमन रोक दिया। जिला अस्पताल में भी आम मरीजों को जाने नहीं दिया गया। डीआईजी आवास, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल आदि का नगर पालिका मशीन से सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

हालांकि चालक को छोड़कर डीआईजी और उनके स्टाफ की जांच में किसी को संक्रमित नहीं पाया गया है। डीएम अमित सिंह बंसल ने भी इस इलाके का निरीक्षण किया। उधर, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एसएन मिश्र ने बताया कि गुरुवार को 12 कांस्टेबल और एक गर्भवती महिला का सैंपल ट्रूनेट मशीन से जांच के लिए लिया गया है। शुक्रवार को रिपोर्ट आएगी।

कलक्ट्रेट को सैनिटाइज करती नगर पालिका की मशीन।- फोटो : BANDA

हॉटस्पॉट : महाराणा प्रताप चौक पर लोगों को वापस करती पुलिस।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें