फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भीख मांग रही महिलाओं को भीड़ ने घेरा, समझा बच्चा चोर

Mon, 08 Sep 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
बांदा मार्ग में भीड़ द्वारा पकड़ी गई महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। भीख मांग रही तीन महिलाओं को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कोतवाली लाई। पूछताछ के बाद महिलाओं को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बांदा रोड स्थित सड़क पटरी पर तीन महिलाएं भीख मांग रहीं थी। संदिग्ध होने से स्थानीय लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझ पकड़ लिया। इससे मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। इसके बाद मौके पर पहुंची कस्बा इंचार्ज रक्षा सेन व पुलिस बल उन्हें भीड़ से अलग कर कोतवाली लाई।
पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम सतना जिले की निवासी बताते हुए शोभा पुत्री बालकरण, दिव्या पुत्री चारभाई व पुष्पा पत्नी अर्जुन की पहचान बताई। बताया कि वह कबूतरा जाति की हैं और परिवार के लोगों के साथ बांदा के भूरागढ़ किल में मजदूरी करती हैं। कहा कि इसके साथ ही खाली समय में वह इधर-उधर जाकर भीख मांगने का कार्य करती हैं। कस्बा इंचार्ज रक्षा सेन ने बताया कि तीनों कस्बे के बांदा मार्ग पर बैठी थीं। इस दौरान लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझ घेर लिया। जांच पड़ताल के बाद तीनों महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें