= पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला, सुरेश सोनी व पूर्व सिपाही अरुण न्यायालय में हुए पेश
= अब सुनवाई 23 नवंबर को होगी
बांदा। महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण) में बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे तक जिरह हुई। आरोपी पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला के अधिवक्ता ने वादी मुकदमा रविकांत त्रिपाठी के बयानों पर जिरह की। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 23 नवंबर निर्धारित की है।
सुनवाई के दौरान पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला, पूर्व सिपाही अरुण और सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी न्यायालय में उपस्थित रहे। वहीं, बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार और अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ब्रह्मदत्त की ओर से अधिवक्ताओं ने हाजिरी माफी की अर्जी प्रस्तुत की। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि मामले में कुल 53 गवाह हैं। सभी के बयान दर्ज किए जाने हैं। न्यायालय में इसी क्रम में गवाही और जिरह की कार्रवाई चल रही है। मामले के अनुसार, तत्कालीन एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार पर क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से प्रतिमाह छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।