फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
बांदा में आत्महत्या करने वाले दंपति की फाइल फोटो। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बेंदाघाट/तिंदवारी (बांदा)। बेंदाघाट गांव में कमरे में दंपति का शव मिला। पति का शव फंदे से लटका था, जबकि पत्नी का शव पलंग पर पड़ा था। दोनों की शादी करीब 15 माह पहले हुई थी। युवती गर्भवती थी। युवक के पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

युवती की मां का आरोप है कि दामाद ने बेटी की हत्या कर खुद भी जान दी है। हालांकि उसने तहरीर नहीं दी है। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट गांव में मंगलवार की सुबह घर के बंद कमरे में संतोष कुमार वर्मा (22) पुत्र शिवधानी का शव सीलिंग पर पत्नी की साड़ी से लटका मिला। उसी कमरे में पलंग पर पत्नी आरती (20) मृत मिली।
विज्ञापन

सुबह सात वर्षीय भांजा कमरे गया तो दोनों का शव देखकर नानी कैलशिया को सूचना दी। संतोष के चाचा राजबहादुर वर्मा ने गांव के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह और तिंदवारी थाने में फोन कर सूचना दी। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान विवेक भी आ गए। पुलिस ने नायब तहसीलदार राजकुमार भदौरिया की मौजूदगी में शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों से पूछताछ की। संतोष के पिता शिवधानी ने आत्महत्या की तहरीर दी है। आरती तीन माह की गर्भवती थी। संतोष पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पिछले साल 23 मई को शादी हुई थी। आरती का मायका खुरहंड में है। दोनों ही आठवीं कक्षा तक पढ़े थे।
शादी के एक माह बाद ही 23 जून को संतोष के बड़े भाई कमलेश वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि पति संतोष ने आरती की हत्या कर खुद भी जान दे दी।
आरती के गले में चोट का निशान था। आंख के पास से खून निकलने के निशान थे। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है कि दोनों के गले में निशान हैं। इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आत्महत्या की है। हत्या है या आत्महत्या इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
मंगलवार को रहना चाहती थी व्रत
घरवालों ने बताया कि आरती संतान के लिए मंगलवार को सप्तमी का व्रत रखना चाहती थी। इसके लिए पति संतोष ने खोया बनाने के लिए सोमवार को ही दूध लाकर दिया था।
बाजार से चांदी की चूड़ी और अन्य पूजन सामग्री भी लाकर दी। दोनों खुश नजर आ रहे थे। आरती गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए व्रत रखना चाहती थी। सोमवार की शाम संतोष ने पिता के साथ बैठकर खाना खाया था। हालांकि चाचा राजबहादुर के मुताबिक संतोष ने एक माह पहले घर के बंटवारे की बात कही थी।
मां फूला ने बताया कि सोमवार की शाम उसकी आरती से फोन पर बात हुई थी। उसने किसी तरह का कोई विवाद नहीं बताया था। आरती पिता से बात करना चाहती थी, लेकिन वह खेत में थे। बात नहीं हो पाई।
फूला का आरोप है कि संतोष ने आरती की हत्याकर खुद भी फांसी लगा ली। बताया कि आरती के शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि इसमें सास और ससुराल वाले भी शामिल हैं।

The couple committed suicide- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें