फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सभासद ने सोशल मीडिया पर उजागर की गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। नगर पंचायत बिसंडा के वार्ड नंबर 13 के सभासद विवेक सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही गड़बड़ी उजागर की है। उन्होंने नगर पंचायत व ब्लॉक प्रशासन पर ग्रामीणों से आवास योजना पर धन उगाही करने का आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों से जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सभासद ने आरोप लगाया कि ब्लॉक बिसंडा के आवास योजना से जुड़े कर्मचारी व ग्राम पंचायत सचिव अवैध रूप से धन उगाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में आवास दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है और जरूरतमंदों से पैसे वसूले जा रहे हैं। उ
न्होंने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अवैध वसूली की शिकायत प्रशासन से करें। इस संबंध में उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी ने कहा कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें