फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ठेकेदार ने गड्ढा खोदकर बंद कराया बारा-गलौली पांटून पुल

Sat, 25 May 2024 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी की ओर से बनवाए गए पांटून पुल (पीपा पुल) के पास गड्ढा खोदकर आवागमन बंद करा दिया। जबकि यह पुल 15 जून के बाद ही बंद होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाविकों को फायदा पहुंचाने के लिए ठेकेदार ने ऐसा किया है। जसपुरा क्षेत्र के करीब 30 गांवों के लोगों को फतेहपुर इसी पुल से आना-जाना रहता है। गड्ढ़ा खोद देने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जसपुरा क्षेत्र में यमुना नदी में पक्का पुल न होने से यहां की जनता को जान जोखिम में डालनी पड़ती है। यमुना में गलौली से फतेहपुर के बारा तक पांटून पुल के जरिए लोग आते-जाते हैं। मानसून आने के बाद यहां स्टीमर आदि लगाई जाती हैं। पुल बनाने में लोक निर्माण विभाग हर वर्ष लाखों रुपये भी खर्च करता है। इस बार पहले भी पुल तैयार कर चालू करने में विलंब किया गया। अब मानसून आने के 20 दिन पहले ही रास्ते में जेसीबी से बड़ा गड्ढा खोदकर पुल में आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया। बाइक सवार उसी गड्ढे के बगल से अपनी जान खतरे में डालकर आवाजाही करते हैं या फिर मजबूरी में नावों का सहारा लेना पड़ता है। हर रोज बांदा से फतेहपुर व फतेहपुर से बांदा करीब दो हजार लोगों का आना जाना होता है। क्षेत्र के 30 से 32 गांवों के लोग फतेहपुर में हर रोज बाजार करने भी जाते हैं।
इनसेट
जल्द सही हो पुल का रास्ता
किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने जानबूझ कर पुल बंद कराया है। ताकि नाविकों के जरिए अच्छा कमीशन वसूला जा सके। शिकायत पर एसडीएम पैलानी ने जांच की थी। फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई । ग्रामीणों ने पुल का रास्ता जल्द सही कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें