फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: व्यापारी से अभद्रता करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा सीज किए एक ट्रक को छुड़ाने के लिए रिलीज आर्डर लेकर चौकी पहुंचे व्यापारी के साथ सिपाही ने अभद्रता की थी। इससे नाराज व्यापारियों ने चौकी का घेराव किया था। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज रोड निवासी राहुल सिंह गुरुवार की शाम को संभागीय परिवहन विभाग द्वारा सीज किए गए ट्रक को छुड़ाने के लिए रिलीज आर्डर लेकर मंडी समिति चौकी पहुंचा था। वहां पर तैनात सिपाही पुष्पेंद्र यादव ने राहुल के साथ अभद्रता की थी। जानकारी होने पर गल्ला व्यापार संघ के मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, महामंत्री राजकुमार गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए थे। नगर कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिपाही पुष्पेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें