बांदा। गल्ला व्यापार मंडल का नए सिरे से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर विष्णु गुप्ता चुने गए हैं। रविवार को मंडी समिति परिसर में आयोजित चुनावी बैठक में व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक गुप्ता और ध्रुव कुमार तथा उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, अवधेश कुमार गुप्त, अरुण गुप्त कुन्नी, रामबाबू गुप्त, अशोक गुप्त चुने गए। महामंत्री राजकुमार गुप्ता होंगे। कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार साहू बनाए गए हैं। रामबाबू लखारिया को वरिष्ठ मंत्री और संजय शुक्ला, प्रदीप सिंह, दिलीप तिवारी, रामकिशोर शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता साजन मंत्री नियुक्त किए गए हैं। आशीष द्विवेदी को संगठन मंत्री और राजेश गुप्ता व लखनबाबू गुप्ता को आडीटर का दायित्व सौंपा गया है।
कार्यकारिणी में राजा भइया साहू, बसंत लाल, हबीब खां, रमाशंकर गुप्ता, कमल कुमार, भोला साहू, विजय गुप्ता, कृष्ण प्रकाश गुप्ता बल्लू सदस्य नामित हुए हैं। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, संयुक्त महामंत्री चारूचंद्र खरे, जिला महामंत्री कमलेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष/नगर प्रभारी शिवपूजन गुप्ता, संतोष अनशनकारी, नगर अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, महामंत्री राकेश त्रिपाठी मौजूद थे। यह जानकारी उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता ने दी।