फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल की पारी, अब अलीगढ़ की तैयारी

विज्ञापन
मंडलायुक्त गौरव दयाल को स्मृति चिन्ह देते व्यापारी नेता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। एक साल की पारी पूरी होते ही मंडलायुक्त गौरव दयाल का चित्रकूटधाम मंडल से स्थानांतरण कर दिया गया। शासन ने उन्हें अब अलीगढ़ मंडल की कमान सौंपी है। उधर, जौनपुर के डीएम दिनेश कुमार सिंह को मंडलायुक्त पद पर पदोन्नति करते हुए शासन ने उन्हें चित्रकूट मंडल का आयुक्त नियुक्त किया है।
विज्ञापन

चित्रकूट मंडल के 31वें आयुक्त के रूप में गौरव दयाल ने 5 जनवरी 2020 को कार्यभार संभाला था। दो माह बाद कोरोना का कहर टूट पड़ा। इस कठिन दौर में भी वह सक्रिय रहे। उन्हें इसका खामियाजा खुद भी पॉजिटिव होकर भुगतना पड़ा, लेकिन अपनी जिम्मेदारियां बखूबी अंजाम देते रहे। शनिवार को शासन ने उनका यहां से अलीगढ़ मंडलायुक्त पद पर तबादला कर दिया है।
रविवार को उन्हें व्यापारी नेताओं ने स्मृति चिन्ह और तोहफे देकर विदाई दी। व्यापारी नेता मनोज जैन, वैश्य राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, अशोक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, नईम इत्यादि शामिल रहे। उधर, यहां नियुक्त किए गए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह मौजूदा में जौनपुर के डीएम हैं। वह यूपी कैडर से 2005 बैच के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें