फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीन दिन से हो रही बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, कंपकंपाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तीन दिन से हो रही बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। इससे लोग कांप गए। शनिवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। रात भी बूंदाबांदी हुई। रविवार की सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। इससे चालक वाहनों की हेड लाइट जलाकर निकले।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घना कोहरा छाया था। सड़क पर कोहरे के कारण नजदीक की चीज नजर नहीं आ रही थी। वाहन चालक हेड लाइट जलाकर निकलते रहे। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटे में 16.04 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है फिलहाल एक सप्ताह बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। एडीएम राजेश कुमार ने कहा कि बारिश से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में लोग ठंड से बचाव करें। गर्म कपड़े पहनने के साथ ही गर्म पेय पदार्थ, पौष्टिक आहार आदि का सेवन करे।
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार शीत लहर व कोहरे से फसलों को पाला मारने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसान फसलों में हल्की और सतही या स्पिकंलर सिंचाई का प्रयोग करें। बागवानी व बागों में इंटरक्रॉप्टिंग खेती का प्रयोग करें। जिला पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं को शीतलहर से बचाने के लिए घर के अंदर या सूखे स्थान पर बांधे। मवेशियों के नीचे सूखा पुआल बिछाएं। आसमान खुलने पर खुले में बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें