बांदा। हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल (गूलरनाका, बांदा) के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग और प्रेरणादायक कार्यक्रम पेश किए। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने उन्हें सराहा। साथ ही अच्छा नागरिक वर्ग देश सेवा की शिक्षा दी। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार आर्या ने भी बच्चों को पढ़-लिखकर सफल नागरिक बनने को कहा।
सोमवार को देर शाम तक चले कार्यक्रम की शुरूआत तिलावत से हुई। टीचिंग मैनेजर डॉ. शबाना रफीक ने मेधावी बच्चों और स्टाफ को पुरस्कार बांटे। स्कूल संरक्षक डॉ. मोहम्मद रफीक ने बच्चों के कार्यक्रमों को सराहा। हाईस्कूल के तीन टॉपर्स बच्चों नसीम, वैशाली और हसीब को पुरस्कार दिए गए।
उन्हेें सभी ने शाबासी दी। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने स्कूल के पठन-पाठन व्यवस्था को काबिले तारीफ बताया। नात, कव्वाली, सामूहिक नृत्य, नाटक इत्यादि देर तक चले। स्कूल प्रबंध कमेटी सरपरस्त मुफ्ती मोहम्मद नजीब अहमद (हथौरा), शेख डॉ.सादी जमां, बसपा मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीस, डॉ. शरीफ, हाजी मोहम्मद शाकिर, आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, महिला डिग्री कालेज प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी, अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन मुसाब अहमद ने किया।
प्रधानाचार्य यासमीन खान ने सभी का स्वागत आभार व्यक्ति किया। स्कूल स्टाफ के मोहम्मद इरफान, रहनुमा, ममता, राशिदा, श्वेता, निधि, मलिक, सायबा, नाहिदा, नादिया, राजू, अनवर, अमित, रजा हुसैन, जेबा, रुखसार आदि शामिल रहे।